Bihar

होली पर तेज प्रताप यादव ने धरा कृष्ण का रूप, खेली लठ्ठमार होली, पिता लालू से वीडियो कॉल पर की बात

बिहार में होली खेली जाए और लालू प्रसाद यादव के परिवार की होली अगर नहीं मानी तो समझो बिहार में होली अधूरी है। बिहार में यदि लालू प्रसाद यादव की होली किसी ने नहीं देखी तो समझो उसने होली नहीं देखी। लेकिन लालू प्रसाद यादव कभी जेल में रहे तो कभी स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में। अभी किडनी का ट्रांसप्लांट करा कर आए हैं और दिल्ली में है। लालू भले ही होली नहीं खेल रहे हों, लेकिन उनके होली खेलने की परंपरा को उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अभी भी जिंदा रखा है। हालांकि जो लोग लालू प्रसाद यादव के साथ होली खेल चुके हैं। उसके बाद तेज प्रताप यादव की होली फीकी जरूर लगती है लेकिन अंदाज करीब-करीब वही देखने को मिलता है।

तेजप्रताप यादव की लठमार होली

लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने ब्रज की लट्ठमार होली का आज आयोजन अपने आवास पर ही किया। लोगों को यह संदेश दिया की होली मैं किसी जीव की हत्या न करें। उन्होंने कहा जो लोग त्यौहार के दिन मांस मदिरा का सेवन करते हैं उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए और आज के दिन किसी जीव की हत्या नहीं करनी चाहिए। वन एवं पर्यावरण मंत्री होने के नाते उन्होंने लोगों को यह संदेश दिया की जीवों की हत्या कर त्योहार मनाना किसी भी तरीके से उचित नहीं है।

लालू-राबड़ी-तेजस्वी से वीडियो कॉल पर बात

होली के दौरान तेज प्रताप यादव ने अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत की। लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी तेजस्वी यादव और अपनी बहन को फोन मिलाया और वीडियो कॉल पर होली की बधाई दी। वीडियो कॉल पर राबड़ी ने तेज प्रताप को भोजपुरी में कहा कि ‘बढ़िया से खेलिहा होली, कौनो दिक्कत परेशानी ना होए चाहिं’।इस दौरान तेजप्रताप यादव ने पटना में अपने आवास को मथुरा जैसा बना दिया। ब्रज की होली इसी स्टाइल में खेली भी गई। कवरेज कर रहे पत्रकारों को भी तेज प्रताप यादव ने रंगों में सराबोर कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

1 घंटा ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

1 घंटा ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

1 घंटा ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

12 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

14 घंटे ago