समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में तार-तार हुआ रिश्ता: चाचा ने 5 वर्षीय भतीजी से किया कुकृत्य, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर :- ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चाचा-भतीजी का रिश्ता कलंकित हो गया। एक कलयुगी चाचा ने अपनी ही भतीजी को हवस का शिकार बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही ताजपुर पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर मामला दर्ज किया। साथ ही त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी चाचा विजय सदा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार घर पर 5 वर्षीय बच्ची अकेली थी। वहीं मां-पिता मजदूरी के लिए घर से बाहर थे। इसी बीच मौका पाकर चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। परिवार के सदस्यों के पहुंचते ही आरोपी चाचा घर से फरार हो गया। फिलहाल बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150