Samastipur

समस्तीपुर: भगवान से करवा रहा था निगरानी! तुलसी चौरा में छुपा कर रखी गयी 70 बोतल शराब जब्त

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- बिहार में शराबबंदी है, इसके बावजूद शराब तस्करी वाले तरह तरह के जुगाड़ लगाकर शराब का धंधा कर रहा है। इस दौरान आंगन में तुलसी चौरा में शराब का स्टॉक रखा गया था। मिली जानकारी के अनुसार रोसड़ा थाने की पुलिस ने शहर के ढाब मोहल्ला निवासी शंभू साह के घर में तुलसी चौरा में छिापकर रखी गयी 70 बोतल शराब बरामद की है।

घर में शराब छिपाकर रखने की गुप्त सूचना मिलते ही रोसड़ा एलटीएफ टीम प्रभारी एएसआई राहत हुसैन खां के नेतृत्व में पुलिस ने उस घर में छापेमारी की थी। एलटीएफ टीम प्रभारी ने बताया कि बालेश्वर साह के पुत्र शम्भू साह ने घर के आंगन में बने तुलसी चौरा में सभी शराब छुपा रखी थी।

छापेमारी करने गयी पुलिस टीम को पहले घर की तलाशी में शराब नहीं मिली। लेकिन पक्की सूचना होने के कारण पुलिस ने तलाशी जारी रखी। उसी क्रम में संदेह के आधार पर आंगन में बने तुलसी चौरा की टाइल्स हटायी गयी तो उसके अंदर छुपाकर रखी गयी 70 बोतल शराब मिली। नगर इंस्पेक्टर कृष्ण प्रसाद ने बताया कि मामले में धंधेबाज शम्भू साह पर प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

16 मिनट ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

56 मिनट ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

1 घंटा ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

11 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

12 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

12 घंटे ago