समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

पूसा में नेहरू युवा केंद्र के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में पूसा प्रखंड के हरपुर देवपार पंचायत में एकता युवा मंडल सैदपुर के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह पर महिला सशक्तिकरण, अलैंगिक समानता, लैंगिक पक्षपात आदि विषयों पर जागरूकता अभियान चलाया गया व केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चल रही महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व कल्याणपुर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मो. एजाज ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूसा प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रौशन कुमार ने किया। पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पूसा के पप्पू कुमार ने युवक व युवती को शपथ दिलाया। मौके पर एकता युवा मंडल के अध्यक्ष आयुष कुमार, आजाद हिंद युवा क्लब के अध्यक्ष सहदेव कुमार, प्रीति कुमारी, प्रिया कुमारी, संगम कुमारी, नैना कुमारी, कोमल, राहुल आदि उपस्थित थे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150