Samastipur

समस्तीपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौ’त, मायके वाले लगा रहे दहेज के लिए ह’त्या करने का आरोप

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/खानपुर :- खानपुर थाना क्षेत्र के नत्थूद्वार गांव में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। ससुराल वालों का कहना है कि महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की है जबकि उसके मायके वालों को कहना था कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने जहर खिलाकर उसकी हत्या की है। खानपुर पुलिस ने उसकी लाश पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। खानपुर थाना अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है।

मृतका की पहचान नत्थूद्वार निवासी सौरभ सुमन की पत्नी आबया कुमारी के रूप में पहचान हुई है। उसकी एक साल पूर्व ही शादी हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पति व पत्नी में आपसी विवाद था जिसको लेकर नवविवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

वहीं महिला की मौत के बाद बेगूसराय जिले के मेहा डंडारी गांव स्थित मायके से आये परिजनों का आरोप था कि दहेज प्रताड़ना को लेकर आबया को जहर खिलाकर मार दिया गया है। मृतका के भाई ने बताया कि उसने अप्रैल 22 में ही बहन की शादी धूमधाम से की थी। अभी शादी का साल भी पूरा नहीं हुआ था। उसकी बहन को सास व ननद के साथ ससुराल के अन्य लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसी क्रम में जहर खिला कर उसकी सभी ने हत्या कर दी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

5 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

6 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

6 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

10 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

14 घंटे ago