Samastipur

PM किसान सम्मान निधि कार्ड बनाने के नाम पर लोगों से आधार कार्ड और अंगूठा लगवाने के बाद खाते से गायब हुए रुपए

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के पतसिया गांव में किसान निधि सम्मान कार्ड बनाने के नाम पर एक युवक द्वारा कई ग्रामीणों से आधार कार्ड और उनका अंगूठा लेकर उनके खाते से रुपए की निकासी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले गांव में एक युवक आकर लोगों से किसान निधि राशि को लेकर बात करने लगा। युवक अपने को प्रखंड कार्यालय का कर्मी बताते हुए लोगों से किसान सम्मान निधि राशि आने के बारे में पूछने लगा। जब कई लोगों ने इसकी शिकायत की, कि उन्हें राशि नहीं मिल रही है, जिस पर उक्त युवक द्वारा कई लोगों से आधार कार्ड लिया गया।

आधार कार्ड लेने के बाद उससे मोबाइल पर अंगूठे का निशान लगाया गया, जिसके कुछ देर बाद ही उन लोगों के खाते से रुपए गायब होने लगे। अंगूठा लगाने वाली गांव की उर्मिला देवी के अकाउंट से साढे 3 हजार, गया ठाकुर के अकाउंट से 15 हजार, रीना देवी के अकाउंट से 10 हजार के अलावा भी अन्य लोगों के अकाउंट से भी राशि गायब हो गए।

मामले की जानकारी ग्रामीणों को शुक्रवार को उस समय हुई जब सभी लोगों के अकाउंट से रुपए गायब होने का मैसेज उनके मोबाइल पर आने लगा। इस घटना के बाद लोगों के बीच हाय-तौबा मच गई। कई लोग मामला को लेकर थाने पर पहुंचे हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

11 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

11 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

12 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

19 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

20 घंटे ago