समस्तीपुर/उजियारपुर :- प्रखंड के देसुआ रेल रैक पॉइंट पर रविवार को मजदूर आक्रोशित होकर लोडिंग-अनलोडिंग कार्य को रोक दिया। आक्रोशित मजदूर शनिवार से ही रैक पर खड़ी मालगाड़ी को किसी दूसरे मजदूर से भी अनलोडिंग नही करने दिया। इससे लगभग 20 घंटा से अधिक समय तक मालगाड़ी रैक पर अनलोडिंग की प्रतीक्षा में खड़ी रही।
हालांकि मजदूरों के उग्र होने की सूचना पर लेबर कॉंट्रेकर ने मौके पर पहुंच कर रेलवे पुलिस की मौजूदगी में जल्द भुगतान देने सहित अन्य मांगों पर विचार करने का आश्वासन देकर आक्रोशित मजदूरों को शांत कराते हुए लगभग 12 बजे दिन से अंलोडिंग कार्य शुरू करा दिया।
इधर मौके पर सुपौल निवासी मजदूर चंद्रदीप पासवान ने बताया कि अगले दो दिनों में बकाया मजदूरी भुगतान देने का आश्वासन पर ठप अंलोडिंग को शुरू कर दिया गया। उधर रैक पॉइंट के संचालक कुंदन कुमार सिंह को बार-बार फोन करने पर भी बातें नही होने से उनका पक्ष नही जाना जा सका।
मजदूरों की माने तो होली के पहले खाली हुआ मालगाड़ी का मजदूरी होली पर्व में भी नही दिया गया। इससे नाराज मजदूर थे। उसके बाद शनिवार को जैसे ही मालगाड़ी रैक पर पहुंची तब मजदूर पहले बकाया मजदूरी पैसा मांगने लगे। हालांकि कुछ मजदूर बकाया के अलावा अनलोडिंग का पैसा बढ़ाने की भी मांग कर रहे थे।
समस्तीपुर : बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज…
समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…
समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…
आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…