Samastipur

ताजपुर में 3-4 महीनों से जले ट्रांसफाॅर्मर को बदलने की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर :- ओवरलोड के कारण करीब 3-4 महीने से खराब चल रहा अस्पताल चौक फोटो स्टेट दुकान स्थित ट्रांसफाॅर्मर 17 मार्च से पूर्णतः खराब हो जाने से उतपन्न विद्युत संकट के खिलाफ इनौस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल जुलूस निकालकर उक्त ट्रांसफाॅर्मर के पास सभा की ट्रांसफाॅर्मर तत्काल बदलने अन्यथा 22 मार्च को सिरसिया स्थित पावरग्रिड सह विद्युत कार्यालय घेराव करने का घोषणा की।

इनौस एवं भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने हाॅस्पिटल चौक पर एकत्रित होकर अपने- अपने हाथों में झंडे, बैनर एवं मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर विरोध मार्च निकाला। मार्च बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर जला ट्रांसफाॅर्मर के पास पहुंचकर मार्च सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता इनौस प्रखण्ड उपाध्यक्ष मो. एजाज ने की।

इनौस नेता मो. एजाज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हास्पिटल चौक स्थित ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण 3-4 महीने से खराब चल रहा था। कई बार बुश जलने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। शिकायत करने पर इसे ठीक किया गया। अंततः 17 मार्च को पूरी तरह विद्युत आपूर्ति बंद हो गया। शिकायत के बावजूद कुछ नहीं हो सका।

खेग्रामस के प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने जला ट्रांसफार्मर तत्काल बदलनए, जर्जर तार, हैंडल, एवी स्वीच बदलने, ओवरलोड को घटाते के लिए अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की अन्यथा 22 मार्च को सिरसिया पावरग्रिड सह विद्युत कार्यालय घेराव करने की घोषणा की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

4 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

10 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

10 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

20 घंटे ago