Samastipur

समस्तीपुर: साली की शादी में शामिल होकर दोस्त के साथ लौट रहे शख्स को ट्रैक्टर ने पीछे से मारी ठोकर, दोनों की मौत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर मंगलवार को पाड़ बसरिया गांव के पास सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। पीछे से एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

मृतक युवकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्पूरीग्राम गांव के चंदेश्वर राम के पुत्र राम कुमार राम और उसी गांव का गुड्डू कुमार बताया गया है। घटना की सूचना पर दलसिंहसराय पुलिस ने दोनों का शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के संबंध में बताया गया है कि कर्पूरीग्राम गांव निवासी रामकुमार राम की साली की शादी सोमवार रात पाड़ बसरिया गांव में थी। रात शादी समारोह खत्म होने के बाद मंगलवार की करीब 3 बजे रामकुमार अपने मित्र के साथ बाइक पर वापस कर्पूरीग्राम के लिए निकला।

एनएच-28 पर बसरिया के पास ही पीछे से आ रही एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक पर ठोकर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय लाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

7 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

17 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

18 घंटे ago