Samastipur

समस्तीपुर: भारत में बगैर वैध वीजा के प्रवेश करने के मामले में विदेशी महिला को 9 माह बीस दिन सादा कारावास की सजा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में एक विदेशी महिला को भारत में बगैर वैध वीजा के प्रवेश करने के मामले में सजा सुनायी गयी है। सजा पाने वाली विदेशी महिला फिदान मम्मादोआ अजरबेजान की रहने वाली है। रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी ने मामले की सुनवाई करने के बाद उसे विदेशी अधिनियम की धारा-14 के अंतर्गत नौ माह बीस दिन सादा कारावास की सजा सुनाने के साथ दो हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। जुर्माना नहीं देने पर उसे पंद्रह दिन अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

सहायक अभियोजन पदाधिकारी मो. शाहनवाज अंसारी ने बताया कि अजरबेजान निवासी महिला फिदान मम्मादोआ को 17 जून 2022 को बिना वैध वीजा के नेपाल के रास्ते आने के क्रम में जयनगर रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया था। इस मामले में कस्टम अधिकारी ने रेल थाना जयनगर में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। महिला पर विदेशी अधिनियम की धारा 14 का उल्लंघन करने का आरोप था। मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी ने उसे दोषी पाकर सजा सुनायी। इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अमित कुमार ने न्यायालय में पक्ष रखा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

24 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago