बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने जमीन के बदले नौकरी मामले में एक बार फिर से लालू यादव और तेजस्वी यादव पर हमला बोला है. सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद भी जांच एजेंसियों के आगे न झुकने के दंभी बयान देते रहे, लेकिन चारा घोटाले के सभी पांच मामलों में वह दोषी पाये गये. भ्रष्टाचार के ठोस सबूतों ने लालू प्रसाद को ऐसा झुकाया कि जेल गये और मुखिया का चुनाव लड़ने लायक भी नहीं रहे.
सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आइआरसीटीसी घोटाले में जो लोग आरोपी हैं, उनके बिना झुके ही प्राथमिकी दर्ज हुई, आरोपपत्र दायर हुआ और गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्हें जमानत लेनी पड़ी. उन्होंने कहा कि लालू परिवार चोरी और सीनाजोरी में भरोसा रखता है, इसलिए इडी के छापे और सीबीआइ की पूछताछ के बाद भी यह लोग जांच के आगे न झुकने के बयान देकर भ्रम फैला रहे हैं.
भाजपा नेता ने कहा कि तेजस्वी यादव के बिना झुके भी नौकरी के बदले जमीन मामले में इडी ने लालू परिवार के 24 परिसरों पर छापा मार कर 600 करोड़ के अवैध लेन-देन के कागजात, डेढ़ किलो सोने के गहने, एक करोड़ रुपये नकद और विदेशी मुद्रा बरामद की. सुशील मोदी ने कहा कि जांच एजेंसियां भ्रष्टाचार के पुख्ता सबूत के आधार पर कार्रवाई करेंगी और दोषी को सजा भी मिलेगी. भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के दौरान न झुकने के राजनीतिक बयान देना कोई काम नहीं आयेगा.
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…