Samastipur

तमिलनाडु प्रकरण मामले पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष का आइसा ने फूंका पुतला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- आइसा से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ता झंडा-बैनर तले हाथों में मांगों से संबंधित कार्ड बोर्ड लिए शहर के पटेल गोलंबर से जुलूस निकालकर समाहरणालय होते हुए ओवरब्रिज चौराहा पहुंचा जहां नेता विरोधी दल विजय सिन्हा व अन्य बीजेपी विधायक का पुतला दहन किया। तत्पश्चात एक सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज तथा संचालन आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने किया।

वहीं सभा को संबोधित करते हुए आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि जब से बीजेपी बिहार में सरकार से बाहर हुई हैं तब से सरकार में आने के लिए हर हथकंडा अपना रही है। बिहारी प्रवासी मजदूरों के प्रतीक भ्रामक खबर फैलाकर बिहार विधान सभा सत्र में इसे मुद्दा बना कर हुरदांग करना नेता विरोधी दल और बीजेपी विधायकों का नफरती – उन्मादी चेहरा उजागर हुआ हैं। बीजेपी और आरएसएस एक एजेंडा के तहद बिहारियों का अपमान कर बिहार के सत्ता हथियाने के जुर्रत में हैं।

जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने कहा कि जिस भ्रामक खबर को बीजेपी ने बिना सिर पैर के मुद्दा बनाया है। उसके जिम्मेदार केंद्र सरकार है। दो राज्य के बीच इस तरह के भ्रामक खबर की पुष्टि करना केंद सरकार की जिम्मेवारी होती हैं। लेकिन केंद सरकार बचती हैं और बिहार से मजदूरों का पलायन के जिम्मेवार बीजेपी भी है।

आइसा जिला सह सचिव प्रीति कुमारी ने बिहार सरकार से भ्रामक खबर फैलाने वाले और बिहार की आम जनता के महत्वपूर्ण बजट सत्र को अवरुद्ध करने वाले नेता प्रतिपक्ष व बीजेपी के अन्य विधायकों पर सख्त कार्रवाई करने एवं आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है

आइसा जिला सह सचिव मो. फरमान एवं द्रख्शा जवि ने प्रधान मंत्री द्वारा बिहार को विशेष पैकेज देने की वादा और दो करोड़ रोजगार देने की वादा पूरा करने समेत विशेष राज की दर्जा देने की मांग करती है ताकि बिहार में कल कारखाने खुल सके और बिहार के नौजवानों का पलायन रुक सके.

वहीं प्रतिरोध मार्च में आइसा जिला कार्यालय सचिव राजू झा, उपाध्यक्ष रौशन यादव, मनीषा कुमारी, रवि राजन कुमार, संजीव कुमार, अनिल कुमार, राहुल कुमार, सोनू कुशवंशी, अंशु कुमार, मो. मेराज , मो. तौसीफ, लक्ष्मण कुमार, तिलक कुमार, मनीष कुमार, विशाल यादव समेत अन्य शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

5 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

5 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

6 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

6 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

12 घंटे ago