Samastipur

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में छा सकते हैं बादल, बूंदा-बांदी के भी आसार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आगामी 14-15 मार्च के आसपास आसमान में गरज वाले हल्के से मध्यम बादल बन सकते हैं। जिसके प्रभाव से सिवान, वैशाली व मुजफ्फरपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर बूंदा-बूंदी होने की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में इसकी संभावना कम है।

इसको लेकर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को आगामी 11-15 मार्च का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया। जिसके अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

वहीं पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 8-12 किमी की रफ्तार से आगामी एक-दो दिन पुरवा हवा व उसके बाद पछिया हवा चलने की संभावना है। इस बीच तेज हवा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बताया गया कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहते हुए 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वर्जन :

उत्तर बिहार के जिलों में आगामी 14-15 मार्च को गरज वाले हल्के से मध्यम बादल छा सकते हैं। इस दौरान एक-दो स्थानों पर बूंदा-बूंदी होने की संभावना है। दो दिनों तक पुरवा व उसके बाद पछिया हवा चलेगी। किसान सलाह के अनुरूप कृषि कार्य करें।

-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

5 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

5 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

6 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

13 घंटे ago