Samastipur

समस्तीपुर में VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने शहीद अमन कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर [रामरूप राय] :- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी रविवार को समस्तीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद अमन कुमार की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

दरअसल, रविवार को वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होने के लिए समस्तीपुर पहुंचे थे। समारोह का आयोजन मोहिउद्दीन नगर स्थित बाकरपुर चौक पर किया गया था। इस मौके पर सहनी ने देश के लिए जान गंवाने वाले शहीद अमन कुमार की प्रतिमा का अनावरण किया।

मुकेश सहनी ने कहा कि सरकार शहीद अमन द्वार नहीं बनाएगी तो उनकी पार्टी शहीद गेट का निर्माण कराएगी। इसके लिए उन्होंने स्थानीय दल के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शहीद अमन सिर्फ सुल्तानपुर के ही बेटे नहीं थे वह पूरे देश के बेटे थे। वह अपने निजी कोश से इसका निर्माण कराएंगे। वह सत्ता में आये तो स्टेडियम का भी निर्माण कराएंगे।

3 वर्ष पूर्व चीन से युद्ध के दौरान घाटी में शहीद हो गये थे अमन

करीब 3 वर्ष पूर्व चीन से युद्ध के दौरान मोहिउद्दीन नगर के सुल्तानपुर पूरब गांव के सुधीर सिंह का पुत्र अमन सिंह शहीद हो गए थे। अमन के शहीद होने की सूचना के बाद जिले का सुदूर दियारा इलाका सुल्तानपुर में बड़ी संख्या में राज नेताओं का जमघट लगा था। तत्कालीन सत्ताधारी दल के अलावा विपक्षी भी वहां पहुंचे थे तरह तरह की घोषणाएं भी की गई थी। लेकिन उस घोषणा पर आज तक अमल नहीं हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

20 मिनट ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से रविवार को शहर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

13 घंटे ago