Bihar

चिराग NDA के साथ जाएं तो दिक्कत नहीं लेकिन वो ना इधर के रहे ना उधर के; भतीजे पर बरसे चाचा पारस

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने रविवार को सांसद चिराग पासवान को बड़ा झटका दिया है। लोजपा (रामविलास) की प्रवक्ता देवजानी मित्रा को पशुपति पारस ने अपनी पार्टी में शामिल करवाया है। इतना ही नहीं पशुपति पारस ने देवतानी मित्रा को अपनी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता की भी जिम्मेदारी दी है। केंद्रीय मंत्री ने चिराग पासवान पर हमला बोलते हुए कहा कि वो खुद कहीं के नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिराग न तो एनडीए में जा पा रहे और न ही महागठबंधन की ओर हाथ बढ़ा रहे। वो सही चुनाव नहीं कर पा रहे हैं।

रविवार को राजधानी पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पशुपति पारस ने कहा कि चिराग के लिए उनकी पार्टी में कोई जगह नहीं है। वह तो अपने पिता की उस बात को भी नहीं समझ सके, जिसमें वह कहते थे कि रोड पर वही जानवर मरता है, जो यह निर्णय नहीं लेता है कि इधर जाएं या उधर जाएं। अब चिराग की मोटा-मोटी स्थिति भी वही है। वो एनडीए के साथ भी जाएं तो कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन चिराग तो निर्णय ही नहीं ले पा रहे कि इधर जाएं या उधर जाएं।

केंद्रीय मंत्री ने अपने भतीजे चिराग पासवान पर हमला बोलते हुए कहा कि व्यक्ति नहीं, समय बलवान होता है। किनका घर टूटेगा और किनका बचेगा, यह समय बता देगा। चिराग को यही अंदाजा नहीं कि उन्हें 2020 के विधानसभा चुनाव में जो वोट मिले, वह इसलिए कि हमने विरोध नहीं किया और बड़े भाई के निधन से मिली सहानुभूति उनके खाते में चली गई। इसके बाद वह अपनी हालत देख लें। जनता उनकी कितनी बात सुन रही, ये हाजीपुर में आरजेडी के लिए एमएलसी चुनाव में वोट मांगने के दौरान पता चल गया कि लोगों ने उनकी एक भी नहीं सुनी।

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

3 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

3 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

4 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

12 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

21 घंटे ago