Samastipur

समस्तीपुर: बेटी की शादी से पहले घर से लाखों रूपए के जेवर व नगद चुराने वाले तीन चोर को पुलिस ने पकड़ा 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदपुर में गुरुवार की रात हुई चोरी मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। घटना के दिन ही पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया था, जिसकी पहचान महमदपुर निवासी विशाल कुमार के रूप में की गई थी। पूछताछ के बाद उसी युवक के निशानदेही पर पुलिस ने विक्की पासवान एवं कुन्दन दास को गिरफ्तार कर लिया गया। इन तीनों के बताए जगहों से पुलिस ने घर से चोरी की गई जेवर एवं कपड़े आदि बरामद कर लिया। लेकिन नगद राशि का पता नहीं चला।

बताते चलें की अपने बेटी का शगुन लेकर हाजीपुर सपरिवार गये महमदपुर निवासी सेत राम चौधरी के घर का वेंटिलेशन तोड़कर गुरुवार की रात तीनों ने एक लाख नकद एवं तीन लाख रुपए मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली थी।

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर: बेटी की लग्न को लेकर परिवार गया हुआ था हाजीपुर, चोरों ने बंद घर से 3 लाख के जेवर व 1 लाख नकदी उड़ाए

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

6 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

14 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

15 घंटे ago