समस्तीपुर :- युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल अडानी प्रकरण की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग की। मथुरापुर स्थित कार्यालय से निकला जुलूस मगरदही घाट गोलंबर पर पहुंचने के बाद सभा में बदल गया। इसकी अध्यक्षता युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी ने की।
अध्यक्षीय भाषण में केन्द्र सरकार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं भारतीय जीवन बीमा निगम समेत अन्य बैंकों में रखे देश के करोड़ों किसानों मजदूरों और गरीब वर्ग की गाढ़ी कमाई का पैसा अडानी की झोली में डालने का आरोप लगाया। उन्होंने इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच नहीं कराने पर लातार आंदोलन करने की चेतावनी दी।
सभा में विशिष्ट अतिथि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अबू तनवीर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अडानी को बचाने में लगे हुए है। सभा को युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मो. मोहिउद्दीन, जिला कांग्रेस के महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, सचिव सुशांत वत्स, कल्याणपुर विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमित कुमार, मो. अफजल, राहुल कुमार, मो. नुरुल्लाह, अमानुल्लाह अमन, निशांत कुमार, मो. तौहीद, यश कुमार, प्रियांशु कुमार, मो. आमिर, मो. गोलू आदि मौजूद थे। मौके पर प्रधानमंत्री और अडानी का पुतला दहन किया गया।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…