Samastipur

वारिसनगर में दरवाजे पर सो रहे व्यक्ति को मारी गोली, आज होनी थी जख्मी के बेटी की शादी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों ने दरवाजे पर सो रहे एक अधेड़ को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी की पहचान मो. शकील के रूप में हुई है। मामला वारिसनगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की है। घटनास्थल से परिजनों ने एक खोखा भी बरामद किया है। घटना के संबंध में जख्मी का बताना है कि आज उसकी बेटी की शादी होनी है और इसी को लेकर रात शादी की रस्म अदा की जा रही थी।

रस्म पूरी होने के बाद अगले सुबह जब वह दरवाजे पर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तब तक अपराधी मौके से फरार हो चुका था। आनन-फानन में जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हालांकि घटना के पीछे का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

40 मिनट ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

51 मिनट ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

1 घंटा ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

1 घंटा ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

2 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

5 घंटे ago