Bihar

बिहार: निगरानी विभाग ने फर्जी शिक्षकों पर की बड़ी कार्रवाई, थाने में प्राथमिकी दर्ज कर 16 शिक्षकों को सेवामुक्त करने का आदेश जारी

बिहार के लखीसराय में निगरानी जांच के दौरान फर्जी सर्टिफिकेट पर बहाल हुए नियोजित शिक्षकों के विरुद्ध निगरानी विभाग के पदाधिकारी के द्वारा स्थानीय थाना में फर्जीवाड़ा को लेकर केस दर्ज कराया गया था। प्राथमिकी दर्ज हुए शिक्षकों को सेवा मुक्त करने का आदेश संबंधित नियोजन इकाई को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शिक्षा विभाग के द्वारा दिया गया है। कार्रवाई की जद में आने वाले विभिन्न नियोजन इकाईयों के कुल 16 शिक्षक हैं।

स्थापना डीपीओ के द्वारा कहा गया है कि विभाग के द्वारा निर्देश दिया गया है कि जिन शिक्षकों को प्रमाण पत्र उच्च न्यायालय पटना के आदेश पर निगरानी जांच के दौरान फर्जी पाया गया एवं उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कराया गया उन्हें संबंधित नियोजन इकाई के द्वारा सेवामुक्त किए जाने का आदेश जारी करना अनिवार्य है। वहीं डीपीओ ने संबंधित प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी से दिए गए आदेश का अनुपालन किए जाने से संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है। हालांकि स्थापना शाखा द्वारा जारी किए गए आदेश में शामिल शिक्षकों में कई शिक्षक नौकरी छोड़ चुके हैं, जबकि कई ऐसे शिक्षक भी हैं जो अब तक कार्य करने एवं वेतन पाने का जुगत बैठा रहे हैं।

16 शिक्षक होंगे सेवा मुक्त

डीपीओ स्थापना द्वारा सेवा समाप्ति को लेकर जारी किए गए पत्र में कुल 16 शिक्षक शामिल हैं। चानन प्रखंड के पंचायत नियोजन इकाई कुंदर में प्रावि गोबरदाहा कोड़ासी के शिक्षक चंदन कुमार, प्रावि सुंदरपुर मुसहरी के सीता कुमारी, कृष्ण कुमार, सूर्यगढ़ा प्रखंड के पंचायत नियोजन इकाई घोसैठ के प्रावि रामनगर घोसैठ के रिंकू कुमारी, प्रावि कृष्णानगर घोसैठ के मुरारी प्रसाद गौतम, जानकी जीवन ठाकुर, हलसी प्रखंड के पंचायत नियोजन इकाई शिरखिण्डी के प्रावि लहुआरा के रामबिलास यादव, पंचायत नियोजन इकाई धीरा के प्रावि जलसार के सुमित्रा कुमारी, पंचायत नियोजन इकाई मोहद्दीनगर के प्रावि बिल्ली के राजेन्द्र प्रसाद को पंचायत नियोजन इकाई के द्वारा सेवा मुक्त करने का आदेश निकालना है।

वहीं प्रखंड नियोजन इकाई बड़हिया को मवि नथनुपर के मुकेश कुमार, हलसी प्रखंड नियोजन इकाई को मवि गेरूआ के ललिता कुमारी, उमवि बड़दोखर के राम प्रवेश कुमार पासवान, चानन प्रखंड नियोजन इकाई को उमवि बरारे के अखिलेश कुमार, रामगढ़ चौक प्रखंड नियोजन इकाई को मवि शरमा के ज्योति कुमारी, उमवि सुरारी के विभा कुमारी, उमवि नदियावां के अभय कुमार एवं उमवि इमामनगर के संजू कुमारी सिन्हा को सेवा मुक्त करने का आदेश स्थापना शाखा के द्वारा दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

रेलवे ने रद्द की हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस की कई ट्रिप, यात्रा से पहले देख लें तारीख…

समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…

15 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 11 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम, जानें तापमान और हवा का पूर्वानुमान

समस्तीपुर: समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के डीएम ने किया EVM और VVPAT गोदाम का निरीक्षण, 24 घंटे CCTV निगरानी और सुरक्षा बलों की तैनाती का किया सत्यापन

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी…

18 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित विकास भवन में AC का काॅपर वायर चोरी-छीपे काटते युवक को गार्ड ने दबोचा, गिरफ्तार

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में एसी का काॅपर वायर चोरी करने पहुंचे…

19 घंटे ago

दीपावली को लेकर समस्तीपुर में 24 दमकल की गाड़ियां तैनात; 50 अग्निशमन कर्मियों की लगी ड्यूटी, सभी की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ के दौरान आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए…

19 घंटे ago

दीपावली में अलर्ट मोड में रहेंगे समस्तीपुर जिले के सभी अस्पताल, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के…

20 घंटे ago