Bihar

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है. विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने रिश्वतखोरी के आरोप में प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार और उनके ड्राइवर रामबाबू राय को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. दोनों पर 50 हजार रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है.

बताया गया है कि एक खाद दुकानदार ने पटना स्थित SVU कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी. दुकानदार का आरोप था कि अधिकारी जांच के नाम पर उसे परेशान कर रहे थे. दुकान का लाइसेंस रद्द करने की धमकी दी जा रही थी. आरोप है कि ड्राइवर के जरिए 50 हजार रुपए की मांग की गई थी.

ट्रैप टीम का किया गया गठन

शिकायत मिलने के बाद SVU ने पहले गुप्त सत्यापन कराया. आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया. पुलिस उपाधीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद और सुधीर कुमार के नेतृत्व में धावा दल तैयार किया गया. मंगलवार को मुजफ्फरपुर में पूरी योजना के साथ कार्रवाई की गई.

जैसे ही ड्राइवर रामबाबू राय ने परिवादी से रिश्वत की रकम ली, पहले से घात लगाए टीम ने दोनों को दबोच लिया. मौके पर केमिकल टेस्ट भी किया गया. इसमें लेन-देन की पुष्टि हुई. पूरी कार्रवाई के दौरान टीम ने आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए.

दोनों के खिलाफ FIR दर्ज

इस मामले में पटना निगरानी थाना में कांड संख्या 06/26 दर्ज किया गया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. फिलहाल दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

एक महीने पहले गिरफ्तार हुए थे जिला कृषि पदाधिकारी

एक महीने पहले ही मुजफ्फरपुर के तत्कालीन जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार को 18 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था. उनके बाद हिमांशु कुमार को जिला कृषि पदाधिकारी का प्रभार दिया गया था. अब लगातार दूसरी कार्रवाई से कृषि विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं.

SVU की टीम अब आरोपियों की संपत्ति और अन्य ठिकानों की भी जांच कर रही है. आय से अधिक संपत्ति की भी पड़ताल की जाएगी. इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

7 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

8 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

21 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

21 घंटे ago