समस्तीपुर और सोनपुर रेल मंडल में चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों के यात्री अब 3 मिनट से लेकर आधा घंटा की देरी से अपने गंतव्य स्टेशनों पर पहुंचेंगे। क्योंकि, रेलवे ने दोनों मंडलों में चलने वाली 40 पैसेंजर ट्रेनों की रनिंग टाइम पूर्व के नियत समय के मुकाबले बढ़ा दी है। जहां से ट्रेनें खुलती हैं और जहां उनका समापन होता है, वहां के पूर्व के नियत समय को 3 मिनट से लेकर आधा घंटा तक घटा-बढ़ा दिया गया है।
रेलवे ने ये सारी कवायद ट्रेनों की लेटलतीफी से हो रही फजीहत से बचने के लिए किया है। रेलवे का दावा है कि इससे ट्रेनों का सही समय पर परिचालन होगा। ट्रेनों की सिर्फ रनिंग टाइम बढ़ाई गई है। सीपीआरओ बीरेंद्र कुमार ने बताया कि ये बदलाव 12 फरवरी से होगा।
सप्तक्रांति एक्सप्रेस के टाइम में भी इसी तरह बदलाव किया था। यह जंक्शन से पहले दोपहर 12.35 बजे खुलती थी और आनंद विहार में अगले दिन सुबह 7.40 बजे पहुंचती थी। लेकिन, रेलवे ने इस ट्रेन के जंक्शन से खुलने का समय घटाकर अब सुबह 11.35 बजे कर दिया है। जबकि आंनद विहार पहुंचने का समय पूर्ववत ही है। आश्चर्य की बात है कि मुजफ्फरपुर से माेतीपुर पहुंचने में अप में सप्तक्रांति काे महज 30 मिनट लगता है। जबकि डाउन में 1 घंटे 20 मिनट लगता है।
05261 मुजफ्फरपुर-रक्सौल मेमू ट्रेन अब मुजफ्फरपुर स्टेशन से 3 मिनट पहले यानी सुबह 8.32 बजे खुलेंगी। इसी तरह 05259 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू भी मुजफ्फरपुर जंक्शन से 3 मिनट पहले दोपहर बाद 3.32 बजे, 05287 मुजफ्फरपुर-रक्सौल मेमू 3 मिनट पहले शाम 6.32 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन से खुलेंगी। जबकि तीनों ट्रेनों के समापन स्टेशन पर पहुंचने का समय पूर्ववत रहेगा। यानी इन ट्रेनों से यात्रियों के सफर का समय तीन मिनट बढ़ गया।
इसी तरह 05288 रक्सौल-मुजफ्फरपुर मेमू का मुजफ्फरपुर जंक्शन पर आगमन अब सुबह 09.25 बजे के बजाय 9.30 बजे, 05258 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर मेमू दोपहर 2.45 बजे के बजाय 2.50 बजे, 05262 रक्सौल-मुजफ्फरपुर मेमू रात 9.30 बजे के बदले 9.35 बजे, 05505 समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर मेमू शाम 6.05 बजे के बजाय 6.15 बजे, 05254 पाटलिपुत्र-मुजफ्फरपुर मेमू रात 10.30 बजे के बदले 11 बजे और 05255 समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर मेमू का आगमन समय सुबह 7.55 बजे के बजाय 8 बजे कर दिया गया है।
जबकि, 05506 मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मेमू का समस्तीपुर स्टेशन पर आगमन का संशोधित समय रात 7.50 बजे के बजाय 8.20 बजे, 05256 मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मेमू का समस्तीपुर स्टेशन पर आगमन का संशोधित समय रात 11.26 बजे के बजाय 11.35 बजे और समस्तीपुर मंडल की 05257 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू ट्रेन का नरकटियागंज स्टेशन पर आगमन का समय संशोधित शाम 5.10 के बजाय आधा घंटा बढ़ा कर 5.40 बजे कर दिया गया है।
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…
पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…
बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…
बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…