समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के कन्या मध्य विद्यालय स्थित इंटर परीक्षा के दौरान एक छात्रा को प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी, जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम छात्रा ने एक पुत्र को जन्म दिया है। वहीं जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित बताए गए हैं।
बताया गया है कि समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखोपुर वार्ड संख्या-4 निवासी शैलेंद्र महतो की पुत्री काजल कुमारी शहर के ही कन्या मध्य विद्यालय कचहरी परिसर में इंटर की परीक्षा दे रही थी। गुरुवार को परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में परीक्षा समाप्त होने से कुछ देर पूर्व उसने प्रसव पीड़ा महसूस की। हालांकि वह इसे बर्दाश्त करती रही और परीक्षा में शामिल हुई, लेकिन कॉपी जमा कर जैसे ही बाहर निकली उसकी प्रसव पीड़ा बर्दाशत से बाहर हो गई।
हालांकि इस दौरान छात्रा की मां परीक्षा केंद्र के बाहर ही थी जो छात्रा को लेकर सदर अस्पताल पहुंची। जहां काजल ने देर शाम सदर अस्पताल में एक पुत्र को जन्म दिया है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। हालांकि प्रसव बाद काजल ने बताया कि अब वह आगे परीक्षा जारी नहीं रख पाएगी। जिसको लेकर उसे दुख भी है लेकिन पुत्र प्राप्ति पर वह फुले नहीं समा रही। छात्रा का ससुराल खानपुर थाना क्षेत्र में बताया गया है।
बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…