Samastipur

समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड पर कोरबद्धा गांव के निकट मालगाड़ी से सैकड़ों बोरी सीमेंट की चोरी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड के RPF बैरक से पहले कोरबद्धा गांव के निकट बदमाशों ने माल ट्रेन से सैकड़ों बोरी सीमेंट ट्रेन से उतार लिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद RPF ने घटनास्थल और आसपास के गांव में सर्च अभियान शुरू किया है।

इस दौरान RPF पुलिस ने 15 सीमेंट की बोरी घटनास्थल के पास से बरामद किया है। जबकि खोजी कुत्ते के साथ चोरी की गई सीमेंट की बोरी की तलाश में गांव में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का नेतृत्व समस्तीपुर पोस्ट के कमांडर इंस्पेक्टर बीपी वर्मा खुद कर रहे हैं।

उधर RPF जवानों द्वारा गांव में खोजी कुत्ते के साथ किए जा रहे सर्च अभियान से बदमाशों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के जवान खोजी कुत्ते के साथ गांव के विभिन्न गेहूं के खेत के अलावा गाछी में तलाशी ले रहे हैं। माना जा रहा है कि जब RPF बैरक और रेलवे गुमटी नंबर 50 के बीच माल ट्रेन खड़ी रही होगी तो बदमाशों ने रविवार की रात माल ट्रेन का सील तोड़कर उसमें रखा सीमेंट की बोरी उतारी है।

चोरी की गई कुल सीमेंट की बोरी कितनी है इसका अभी आकलन नहीं हो पाया है क्योंकि माल ट्रेन कहां से कहां जा रही थी अब तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर बीपी वर्मा ने बताया कि चोरी किस माल ट्रेन से हुई है इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। मौके से बरामद की गई सीमेंट की बोरी को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

10 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

12 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

18 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

18 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

18 घंटे ago