समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगराहा गांव में रविवार की देर रात बाइक चोरी मामले में नामजद आरोपित के घर छापेमारी करने पहुंची बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाने की पुलिस को ग्रामीणों ने बकरी चोर समझकर बंधक बना लिया व मारपीट भी की।
इस दौरान तेघड़ा डीएसपी डॉ. रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में पहुंची पुलिस बल को बंधक बनाये जाने की सूचना पर पहुंची विद्यापतिनगर थाने की पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को वास्तविकता से अवगत कराया जिसके बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस बल की गिरफ्त में आए दोनों मोटरसाइकिल चोरों की भी जमकर धुनाई कर दी, जिससे दोनों जख्मी हो गए। तेघड़ा पुलिस ने किसी तरह दोनों आरोपी को कब्जे में लेकर अपने साथ निकल गई।
दोनों जख्मी की पहचान सिमरी गांव निवासी सुखदेव महतो के 21 वर्षीय पुत्र बीरबल कुमार व मनियारपुर निवासी मनोज रजक के 22 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई है। जिसका इलाज दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में पुलिस के द्वारा कराया गया फिर दोनों को अपने साथ तेघड़ा ले गई।
दरअसल इस क्षेत्र में आये दिन बकरी चोरी की वारदात हो रही है। रात के अंधेरे में चार चक्का से पहुंच चोर दर्जनों बकरी चुरा-चुराकर ले जाते है। बीते रात, पुलिस बिना वर्दी के गांव में घूम नामजद आरोपी की तलाश कर रही रही थी। जिसके चलते गांव वालों ने पुलिस को बकरी चोर समझकर बंधक बना लिया व धक्का-मुक्की भी की।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…