Samastipur

पूसा में दिन-दहाड़े पिस्टल का भय दिखाकर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के कर्मी से 50 हजार रुपए की छिनतई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबगामा पंचायत के मालिकौर संस्कृत उच्च विद्यालय के पास शुक्रवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े पिस्टल का भय दिखाकर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कर्मी से 50 हजार रुपए की छिनतई की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मालिकौर गांव से ही समूह का पैसा लेकर जा रहे क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कर्मी बिट्टू कुमार से स्कूटी सवार तीन बैखौफ अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर बलपूर्वक 50 हजार नगद, काम करने के लिए दिया गया टैब, जरूरी कागजात से भरा बैग छीनने की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि अपराधी बड़ी तेजी से आकर बाइक से जा रहे बैंक कर्मी को रोका और हथियार दिखाकर घटना को अंजाम देते हुए देखते ही देखते वे सभी भाग निकले। सूचना थाने को प्रेषित की जा चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही थी। खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी। वहीं, इस बाबत पूसा थाना पुलिस का बताना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

10 मिनट ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

25 मिनट ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

6 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

7 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

7 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

7 घंटे ago