Samastipur

होली मिशन हाईस्कूल का 36वां वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक-समारोह धूमधाम से मनाया गया 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के गौरवमयी इतिहास का प्रतीक, प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान: होली मिशन हाई स्कूल के ऐतिहासिक विशाल प्रांगण में 36वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिशुवर्ग से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने अनेक भावपूर्ण गीत-संगीत एवं नृत्यों की प्रस्तुती कर इसे महोत्सव का रूप प्रदान किया।

कार्यक्रम का आगाज संस्था की निदेशिका एवं सह संस्थापिका विभा देवी के द्वारा भारतीय परम्परा के अनुसार दीप-प्रज्वलित कर माता सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर उपस्थित संस्था के प्रबंध निदेशक धर्मांश रंजन, प्राचार्य अमृत रंजन, डाॅ. एस. के. अहमद एवं प्रसिद्ध शिक्षाविद डाॅ. अनिल कुमार भी मौजूद थे।

कार्यक्रम में पधारे अतिथियों, गनमान्य नागरिकों एवं अभिभावकों का सम्मान प्राचार्य अमृत रंजन के स्वागत भाषण से किया गया। ‘सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत आदिदेव गणेश वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुती से की गई। बच्चों ने अपने भाव नृत्य एवं अदभुत कलाओं के प्रदर्शन से समस्त दर्शको को मंत्र-मुग्ध कर दिये।

छोटे-छोटे बच्चे-बच्चियों द्वारा क्रमश: महाराष्ट्रीय, गुजराती, बिहारी, राजस्थानी एवं पंजाबी लोकनृत्यों के उत्कृष्ट प्रदर्शनों से तालियों की गड़गड़ाहट से गुँज उठी। जिनमें बिहार-बिहार, शिवतांडव एवं पिरामिड की प्रस्तुतियाँ उत्कृष्टतम रही। छात्र-छात्राओं के अदभुत एवं उत्साहवर्द्धक कला प्रदर्शन से प्रभावित होकर संस्था के प्रबंध निदेशक धर्मांश रंजन ने इनके प्रस्तुतियों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम शिक्षा का एक ऐसा माध्यम है जिससे छात्र-छात्राओं में उत्साह, सहयोग, अनुशासन, समर्पण, त्याग ऐसे अनेक मानवीय गुणों का विकास कर बच्चों को सुसंस्कृत बनाता है।

अंत में पूर्व प्राचार्य डाॅ. एस. के. अहमद द्वारा प्रत्येक प्रतिभागियों की प्रशंसा कर उपस्थित अभिभावकों को अपना बहुमूल्य समय देकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

2 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

10 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

10 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

11 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

19 घंटे ago