Bihar

मैट्रिक वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन 1 से 12 मार्च तक, इस डेट तक आएगा रिजल्ट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

Bihar Board 10th 12th Result Date 2023: बिहार बोर्ड द्वारा इंटर वार्षिक परीक्षा 2023 का रिजल्ट मार्च महीने में घोषित किया जायेगा। वहीं मैट्रिक का रिजल्ट 31 मार्च तक या अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जायेगा। इसकी जानकारी बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान दी।

बुधवार को समिति कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इंटर और मैट्रिक के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो चुकी है। इंटर का मूल्यांकन 24 फरवरी से पांच मार्च तक चलेगा। वहीं मैट्रिक का मूल्यांकन एक से 12 मार्च तक होगी। उन्होंने बताया कि होली की छुट्टी के बीच में मूल्यांकन कार्य नहीं होगी।

बता दें कि इंटर की परीक्षा एक से 11 फरवरी तक और मैट्रिक की 14 से 22 फरवरी तक आयोजित की गयी। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इंटर मूल्यांकन के लिए राज्य भर में 123 और मैट्रिक मूल्यांकन को 172 मूल्यांकन केंद्र बनाया गया हैं। इंटर मूल्यांकन के लिए राज्य भर में 20427 प्रधान और सह परीक्षक लगाये गये हैं। वहीं 10302 एमपीपी की नियुक्ति की गयी हैं।

एमपीपी द्वारा मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका से अंकों की प्रविष्टि कंप्यूटर पर की जायेगी। इंटर में कुल 69,44,777 उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन किया जायेगा। मैट्रिक मूल्यांकन की बात करें तो कुल 96,63,774 उत्तरपुस्तिका की जांच होगी। इसके लिए 27006 प्रधान और सह परीक्षक लगाये गये हैं। वहीं 11785 एमपीपी की नियुक्ति की गयी है।

– कंप्यूटर पर कई बार होगा अंकों का मिलान

बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि कंप्यूटर पर अंकों की प्रविष्टि के बाद भी मिलान किया जायेगा। इसके लिए इंटर में 1599 और मैट्रिक में 2236 मेकर चेकर की नियुक्ति की गयी हैं। ये मेकर और चेकर अंकों का मिलान करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षक जो इंटर और मैट्रिक दोनों के मूल्यांकन में शामिल होने की योग्यता रखते हैं, वो इंटर का मूल्यांकन समाप्त होने के बाद ही मैट्रिक का मूल्यांकन करेंगे।

– अंतिम प्रवेश 30 मिनट होने का हुआ फायदा

अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि मैट्रिक में अंतिम प्रवेश 30 मिनट करने का फायदा हुआ कि प्रश्न पत्र वायरल होने की घटनाएं नही हुई। वहीं परीक्षा हॉल में प्रश्न पत्र छात्रों के सामने खोलने से छात्रों में काफी उत्सुकता रही। उन्होंने कहा कि परीक्षा हॉल में प्रश्नपत्र खोलने का नियम अब आगे सारी परीक्षाओं में किया जायेगा।

– एसटीईटी आदि परीक्षा में एक घंटे पहले तक हो सकता है अंतिम प्रवेश

बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि नौकरी से संबंधित परीक्षा में अंतिम प्रवेश का समय और बढ़ाया जा सकता हैं। यह अंतराल 30 मिनट से अधिक होगा। एसटीईटी, टीईटी, सिमुलतला आवासीय विद्यालय आदि की परीक्षा में एक घंटे पहले तक ही अंतिम प्रवेश दिया जायेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के होटलों में कहीं मिल रहे एक्सपायरी खाद्य पदार्थ तो कहीं फ्रीज में एक ही जगह शाकाहारी-मांसाहारी खाने का सामान

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…

25 मिनट ago

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लापरवाही बरतने वाले समस्तीपुर के 129 शिक्षकों से DEO ने किया स्पष्टीकरण तलब, मचा हड़कंप

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…

50 मिनट ago

समस्तीपुर में थाना का छप्पर तोड़कर विधि-विरुद्ध किशोर फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…

1 घंटा ago

गोवा में दर्ज दु’ष्कर्म के मामले में समस्तीपुर से किशोर विधि-विरुद्ध, मुफ्फसिल पुलिस के सहयोग से गांव में की गई छापेमारी

समस्तीपुर : गोवा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले की…

10 घंटे ago

BRB कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार का बैग गिरा, जरूरी कागजात खोये

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…

11 घंटे ago

75 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 75…

12 घंटे ago