Samastipur

समस्तीपुर, दरभंगा व मधुबनी में 848 नए हाईस्कूल, लेकिन एचएम पद पर मात्र 41 BPSC क्वालिफाइड शिक्षक मिले

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- दरभंगा प्रमंडल में नवसृजित 848 हाईस्कूलों का बुरा हाल है। यहां न ताे स्थाई एचएम हैं न ही वरीय शिक्षक। ऐसी परिस्थिति में प्रभारी एचएम के माध्यम से खानापूर्ति की जा रही है। शिक्षा विभाग की ओर से हाल ही में बीपीएससी से क्वालिफाइड 41 शिक्षकों की सूची आरडीडीई काे भेजी गई है। जबकि स्कूलाें की संख्या 848 है। अब इन क्वालिफाइड शिक्षकाें पर निर्भर करता है कि वे किस स्कूल का एचएम बनेंगे।

तीनों जिलों के 848 हाई स्कूलों की सूची टांग दी गई है। इसमें दरभंगा जिले के 18 प्रखंडों के 268 स्कूल, मधुबनी जिले के 289 और समस्तीपुर जिले के 291 स्कूलों की सूची है। माध्यमिक निदेशालय की ओर से दरभंगा प्रमंडल के लिए 40 शिक्षकों की सूची जारी की थी। बाद में इस सूची में एक और नाम जोड़ा गया। लेकिन इनमें से 40 ने ही आरडीडीई कार्यालय में जाॅइन किया।

योगदान करने वालों में दरभंगा के रहने वाले 16, मधुबनी के 13 और समस्तीपुर के 8 शिक्षक हैं। जबकि मुजफ्फरपुर, सारण और खगड़िया जिला के एक-एक अभ्यर्थियों ने योगदान किया है। प्रमंडल के लिए जारी सूची में मेधा क्रमांक 89 पर दर्ज समस्तीपुर के रहने वाले राज नारायण ने योगदान नहीं किया।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

3 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

4 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

4 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

5 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

14 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

15 घंटे ago