समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी स्व. योगेश्वर राय के पुत्र दामोदर राय (40) व पप्पू राय के पुत्र मोनू कुमार (19) की मौत गुरुवार की देर शाम निकटवर्ती बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना ठाकुरबाड़ी के समीप एनएच 28 पर सड़क हादसा में हो गई। दोनों मृतक रिश्ते में चाचा भतीजा है।
जानकारी के मुताबिक मोनू कुमार व दामोदर राय अपनी बाइक से शेरपुर से तेघड़ा की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में गोधना ठाकुरबाड़ी के समीप एनएच 28 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार भतीजा सोनू की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त बाइक को जप्त कर लिया। वहीं गंभीर रूप से जख्मी दामोदर राय को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दामोदर राय के प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेगूसराय रेफर कर दिया गया। बेगूसराय ले जाने के दौरान रास्ते में दामोदर राय की भी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने मृतक चाचा भतीजे का शव पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है। उधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के स्वजनों के बीच हड़कंप मच गया। स्वजनों सहित ग्रामीण बेगूसराय के लिए निकल गए हैं। शेरपुर गांव में परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…
समस्तीपुर : बूढ़ी गंडक नदी में पुल से छलांग लगाने वाले सहायक प्रोफेसर नवीन कुमार…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…