Samastipur

समस्तीपुर में बैंक लूट के प्रयास के आरोपी किशोर को परीक्षा के लिए घर जाने की अनुमति, 8वीं कक्षा का है छात्र

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के मारवाड़ी बाजार स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में लूट की कोशिश कर सनसनी फैलाने वाले किशोर को जूबेनाइल कोर्ट ने गुरुवार को घर जाने की अनुमति दे दी। अभिभावक ने कोर्ट में अर्जी देकर किशोर की स्कूल स्तर पर चल रही परीक्षा का हवाला दिया था।

जिसे स्वीकार कर कोर्ट ने किशोर को अभिभावक के साथ घर जाने और परीक्षा देने के बाद एक मार्च को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश सुनाया। कोर्ट के आदेश के बाद अभिभावक जरूरी औपचारिकता पूरी करने के बाद किशोर को मुजफ्फरपुर ले गये। इससे पहले नगर थाने की पुलिस ने किशोर की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी। उसके बाद कोर्ट में प्रस्तुत किया।

विदित हो कि बुधवार को बैंक खुलने के साथ ही अंदर घुस किशोर ने महिला बैंक कर्मी को चाकू दिखा लॉकर की चाबी मांगी थी। इस दौरान महिला कर्मी को जख्मी करने के साथ एक सुरक्षा कर्मी को भी जख्मी कर किशोर ने भागने का प्रयास किया, लेकिन बैंक के बाहर लोगों ने उसे दबोच पुलिस के हवाले कर दिया था। इस घटना से काफी देर तक लोगों में सनसनी फैली रही।

गौरतलब है कि उक्त किशोर आठवीं का छात्र है। मुजफ्फरुपर में एक निजी स्कूल में पढ़ता है। वह घर से मंगलवार की रात ही भागा था। ट्रेन पकड़ समस्तीपुर आने के बाद उसने बैंक में चाकू के बल पर लूट का प्रयास किया था। नाबालिग होने के कारण मेडिकल जांच या कोर्ट में पेयाी के दौरान पुलिस ने उसे हथकड़ी नहीं लगायी थी।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

8 मिनट ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

10 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

12 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

23 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

23 घंटे ago