Samastipur

ताजपुर में बोलेरो से आये चोर चुराकर ले गए दर्जनभर बकरी-खस्सी, पुलिस को दी सूचना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर बंगरा अंतर्गत डीह सरसौना गांव में सोमवार की देर रात बोलेरो से आये चोरों ने करीब दर्जन भर बकरी चुरा ली। इस संबंध में पूर्व सरपंच मोतीलाल पासवान ने बताया कि चोर उनके दरवाजे पर बंधी तीन बकरी एवं नौ खस्सी के अलावे पड़ोसी रंजीत राम की दो बकरी चुरा ली।

उन्होंने बताया कि रात में गाड़ी की आवाज सुन वे जगे। लेकिन जब तक वे बाहर निकलते तब तक चोर बोलेरो से बकरी-खस्सी लेकर फरार हो चुके थे। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना से उन्हें करीब पच्चीस-तीस हजार रुपये की क्षति हुई है। इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

28 मिनट ago

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

6 घंटे ago

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

17 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

17 घंटे ago

हड़ताल के बीच 5 CO, RO का इस्तीफा मंजूर; 3 महिला और 2 पुरुष अफसरों ने छोड़ी नौकरी

बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच राजस्व…

18 घंटे ago