बिहार की नीतीश सरकार में आरजेडी कोटे के कई मंत्री आजकल सुर्खियों में हैं। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरितमानस की गई विवादित टिप्पणी के बाद अब सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि जब भी चुनाव आता है तो बीजेपी आर्मी पर हमला करती है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले किसी देश पर हमला करने वाली है। इस बयान के बाद बिहार की सियासत और गर्मा गई है।
बिहार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव से मंगलवार को मीडिया ने पूछा कि बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव रिकॉर्ड मत से जीतने का दावा कर रही है, इस पर क्या कहेंगे। मंत्री सुरेंद्र ने जवाब में कहा कि बीजेपी का सूपड़ा साफ होना वाला है। वे बीजेपी की चुनौती स्वीकार करते हैं। जब चुनाव आते हैं तो ज्यादा से ज्यादा आर्मी पर हमला करते हैं। इस बार लगता है कि किसी देश पर हमला होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक दिन पहले भी मंत्री सुरेंद्र यादव ने लोकसभा चुनाव से पहले कुछ बड़ा होने की बात कही थी। गया में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कोई भी बड़ी से बड़ी घटना-दुर्घटना हो सकती है। बीजेपी फिर से सत्ता पाने के लिए बड़ा कदम उठा सकती है। हमें होशियार रहना पड़ेगा।
रामचरितमानस पर विवाद जारी
नीतीश सरकार में आरजेडी कोटे से शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर भी अपने एक बयान की वजह से पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। पिछले दिनों उन्होंने पटना में एक कार्यक्रम के दौरान रामचरितमानस को नफरत फैलाने और बांटने वाला ग्रंथ बताया था। इस पर बीजेपी और संत समाज ने विरोध जताया, तो आरजेडी की सहयोगी पार्टी जेडीयू ने भी हमला बोला। इस मुद्दे पर आरजेडी और जेडीयू के बीच गतिरोध और बढ़ गया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…