समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मलकलीपुर गांव स्थित दो स्वर्ण व्यवसायी की दुकान का शटर व दीवार तोड़कर चोरों ने रविवार रात करीब 9 लाख रुपए के सोने और चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। मामले की जांच में पुलिस घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि मलकलीपुर गांव में अशोक कॉम्प्लेक्स स्थित सोनी अलंकार ज्वेलर्स में दुकान का दीवार तोड़कर चोरों ने 4 लाख के जेवरात व एक डीवीआर की चोरी कर ली।
सोनी अलंकार ज्वेलर्स के प्रोपराइटर बाजिदपुर बाजार निवासी उमेश साह ने बताया कि रविवार शाम दुकान बंद कर अपने घर बाजिदपुर चले गए। सुबह दुकान में चोरी की घटना हुई। सूचना मिलने पर पहुंचा तब देखा कि दुकान के पीछे दीवार काटकर दुकान में लॉकर में रखा सोना-चांदी चोर उठाकर ले गए हैं।
वहीं, 100 मीटर की दूरी पर बालेश्वर कॉम्पलेक्स स्थित अमर आभूषण दुकान का शटर तोड़कर करीब 5 लाख के जेवरात की चोरी कर ली। दुकानदार मऊ बाजार निवासी चंद्रकिशोर साह ने बताया कि सुबह दुकान खोलने पहुंचा, तब देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था। वहीं दुकान के अंदर लॉकर टूटा था। लॉकर में रखा सोना चांदी गायब है। करीब 5 लाख के जेवरात होने की जानकारी दुकानदारों ने दी है। घटना की सूचना पर पहुंचकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। धर विद्यापति नगर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों मामले की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…