समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत महरौर गांव में एक वर्ष पूर्व शंभू सदा ने गांव की ही एक लड़की से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद शंभू पत्नी के साथ गांव से अलग चला गया था। इस दौरान एक माह पूर्व उसकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद वह इस उम्मीद से घर लौटा की अब सब ठीक हो गया है, लेकिन घर लौटते ही ससुराल वाले उसके दुश्मन बन गये। हालांकि वह शुरू से ही शादी के खिलाफ थे।
1 माह की बच्ची को गोद में लिए हुए थाने पर पत्नी की बरामदगी की गुहार लगा रहे शंभू बताता है कि 7 जनवरी को वह घर पर नहीं था। उसकी पत्नी कोमल कुमारी व उसकी बहन घर में अकेली थी। इसी दौरान कोमल के पिता और भाई उसके घर पर पहुंचकर उनकी पत्नी को जबरन खींच कर ले गए, जबकि 1 माह की बच्ची को रोता हुआ यहीं छोड़ दिया।
इस दौरान प्रतिरोध करने पर उनकी बहन रीना देवी के साथ भी मारपीट की। शंभू द्वारा दिए गए आवेदन में उसने अपने ससुर के अलावा एक अन्य को नामजद व दो अन्य अज्ञात लोगों पर बहन के साथ मारपीट व पत्नी को अपहरण कर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
शंभू का कहना है कि उसकी पत्नी का घर इसी गांव में है। घटना के बाद जब वह घर लौटा तो अपने ससुर के यहां भी गया था लेकिन उसे वहां से मारपीट कर भगा दिया गया। उधर थाना अध्यक्ष रामाशीष कामती ने बताया कि इस मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। चुकी लड़का व लड़की ने अंतरजातीय शादी की थी और शादी के बाद से ही दोनों परिवारों में तनाव चल रहा है। उधर इस घटना के बाद 1 माह की बच्ची दूध के लिए तड़पती नजर आयी। दो परिवारों के बीच इस विवाद में नवजात बच्ची पीस रही है।
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…
समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…