Samastipur

एसपी ने कहा 5-सी के फार्मूले पर काम करेगी समस्तीपुर पुलिस, जिले को अपराधमुक्त बनाया जाएगा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के नए एसपी विनय तिवारी सोमवार को अपना कार्यभार संभालने के बाद मंगलवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में किसी भी तरह की सहायता व सूचना के लिए पीड़ित सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। वे उनकी सहायता के लिए हर समय तत्पर रहेंगे। इसी तरह जनता की समस्याओं के निपटारे के लिए अब अनुमंडल स्तर पर भी जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिले को अपराधमुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए वे 5 सी के फार्मूले पर काम करेंगे। जिसमें क्राइम, क्रिमिनल, करप्शन, कम्युनलिज्म और कॉकटेल पर लगाम लगाया जाएगा। एसपी ने कहा कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए जिले के सभी छोटे-बड़े अपराधियों व अपराधी गिरोहों की पहचान करने के साथ उन पर दर्ज मामलों की समीक्षा के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के किसी भी स्तर के पदाधिकारी व कर्मी के भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा वह जिले में किसी भी प्रकार के कम्युनलिज्म को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में पूर्ण शराबबंदी व अन्य किसी भी तरह के प्रतिबंधित नशा के विरुद्ध पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या के निराकरण का भी गंभीर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहजनी, महिलाओं व लड़कियों के ऊपर छींटाकशी, स्नैचिंग आदि की घटनाओं पर भी उनकी पैनी निगाह बनी रहेगी और इन वारदातों को अंजाम देने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

7 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

7 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

21 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

22 घंटे ago