समस्तीपुर :- समस्तीपुर के नए एसपी विनय तिवारी ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में योगदान किया। योगदान करने के बाद उन्होंने लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों से जिले की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली।
यह भी पढ़े : विनय तिवारी बने समस्तीपुर के नये SP, सुशांत सिंह केस के दौरान काफी चर्चा में आये थे
बता दें कि समस्तीपुर के निवर्तमान एसपी हृदय कांत का 31 दिसंबर को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस डेहरी में समादेष्टा के पद पर तबादला किया गया है। वहीं विनय तिवारी को समस्तीपुर का नया एसपी बनाया गया था। इस आलोक में नए एसपी विनय तिवारी ने समस्तीपुर जिले में योगदान किया।
विदित हो कि समस्तीपुर जिले में पिछले कई महीनों से अपराधियों का ग्राफ अचानक बढ़ गया है। वही ठंड के कारण पिछले एक सप्ताह से लगातार जिले में चोरी की वारदात की घटना भी बढ़ती जा रही है। नए एसपी को जिले में क्राइम कंट्रोल करना चुनौती के रूप में लेना होगा।
हाल के दिनों में जिले में घटित कई घटना का खुलासा एवं अपराधियों की गिरफ्तारी भी इनके लिए चुनौती होगी। समस्तीपुर जिले में छह दिसंबर को भोला टॉकीज मालिक के घरडकैती हुई थी। मोहनपुर रोड में हीरा ज्वेलर्स से भी एक करोड़ की लूट हुई थी। खानपुर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता की हत्या सहित कई अन्य मामले आज भी अनसुलझी बनी हुई है, जिसे सुलझाना नये एसपी के लिए चुनौती भरा रहेगा।
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…