Samastipur

समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की गाड़ी ने महिला को 200 मीटर तक घसीटा, छापेमारी करने पहुंची थी टीम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/हसनपुर :-  पुलिस प्रशासन को एक ओर समाज का रक्षक और जनता का सेवक कहा जाता है। लेकिन, बात उस समय अधिक बिगड़ जाती है जब यह रक्षक के कारण ही आप खतरे में पड़ जाए। अब एक ऐसा ही मामला बिहार के समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाने से निकल कर सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाने के दूधपुरा बाजार में छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम का किसी बात को लेकर ग्रामीणों से हल्की विवाद हो गई जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा उत्पाद विभाग की टीम को खदेड़ना शुरू कर दिया गया। इसी क्रम में उत्पाद विभाग के गाड़ी में फंसी महिला करीब 200 मीटर तक घसीटी गयी। इसके बाद महिला को इलाज के लिए रोसड़ा अनुमंडल कार्यालय में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि, उत्पाद विभाग की टीम पांच गाड़ी से दुधपुरा चौक पहुंची जहां उस वक्त ताड़ी पी रहे लोगों में भगदड़ मच गई। उत्पाद विभाग की टीम ने ताड़ी पी रहे लोगों को पकड़ना शुरू कर दिया और लाठीचार्ज भी शुरू कर दी गई। इसी दौरान उत्पाद विभाग की टीम द्वारा एक महिला के बेटे को भी पीटना शुरू कर दिया गया।

जिसके बाद लोगों द्वारा इसका विरोध शुरू कर दिया गया। इसी क्रम में महिला भी अपने बेटे को बचाने के लिए वहां पहुंच गई। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि उत्पाद विभाग की टीम को गाड़ी लेकर भागने की नौबत आ गई। इसके बाद जब उत्पाद विभाग की टीम भागने लगे तो उसी दौरान महिला गाड़ी में फंस गई और उसे कम से कम 200 मीटर तक घसीटा गया।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

5 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

7 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

13 घंटे ago