समस्तीपुर : जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए वर्ग पहली से आठवीं कक्षा तक सभी सरकारी व निजी विद्यालयों को 18 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी दिया गया है। अब पठन कार्य 19 जनवरी से शुरू होंगे। बता दें कि सरकारी एवं निजी विद्यालय को पहले 14 जनवरी तक बंद किया गया था लेकिन ठंड से राहत नहीं मिलने के कारण शिक्षण कार्य अब 18 जनवरी तक स्थगित रहेंगे। सरकारी विद्यालयों में शिक्षक पहुंच कर शैक्षणिक कार्य का निष्पादन करेंगे।
समस्तीपुर जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने समस्तीपुर टाउन मीडिया को बताया की जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को इस आदेश का पालन करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती हुई ठंड और शीतलहर का प्रकोप वर्तमान में भी जारी है जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए स्कूल 18 जनवरी तक बंद रहेगा। ऐसे में शिक्षा विभाग ने बच्चों की सेहत को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…