शादी की नियत से लड़की को भगाने के मामले में बिहार के लखीसराय जिले में मंडल कारा में बंद एक शिक्षक ने रविवार की सुबह में आत्महत्या का प्रयास किया। जेल प्रशासन की ओर से शिक्षक को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद विशेष इलाज के लिए पटना भेज दिया। जेल प्रशासन की ओर से बंदी शिक्षक को पटना में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि बड़हिया थाना क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक गौतम भारती पर आरोप है कि उसने अपने ही विद्यालय की एक छात्रा का शादी की नियत से अपहरण कर लिया था। उक्त मामले में छात्रा के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी और फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करीब दो माह पूर्व नवंबर में ही उसकी गिरफ्तारी हुई थी। उक्त मामले में उसकी मां भी जेल में ही बंद है।
जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मंडल कारा में बंद बड़हिया के एक कैदी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। कैदी तीन साथियों के साथ रविवार की सुबह जिमखाना गया था। जिमखाना जाने के बाद उसने अपने दो कैदी साथियों को जबरन जिमखाना से बाहर निकालकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसकी जानकारी जिमखाना से बाहर निकाले गए कैदी के द्वारा दिया गया।
पुलिस के द्वारा जब जिमखाना पहुंचकर मामले की जांच की गई तो पाया गया कि कैदी गौतम भारती चादर के सहारे आत्महत्या प्रयास किया था। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। कैदी के द्वारा की गय इस तरह की घटना को लेकर उसके विरुद्ध प्राथिमकी दर्ज की जाएगी।
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…