समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में 25 जनवरी तक छाए रहेंगे बादल, 6 से 9 डिग्री के बीच रहेगा न्यूनतम पारा

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आगामी 25 जनवरी तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान जहां सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। वहीं दिनभर मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। इसको लेकर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को आगामी 21-25 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया।

इसके अनुसार उत्तर बिहार के जिलों के आसमान में बादल व मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं। पूर्वानुमानित अवधि में अधिकतम तापमान 21-23 डिग्री के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान के 6-9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

new file page 0001 1

वहीं 4-6 किमी की रफ्तार से लगातार पछिया हवा चल सकती है। जिससे आगामी चार दिनों तक खासकर शाम से लेकर सुबह तक ठंड का एहसास बना रहेगा। इस बीच शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहकर 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा।

IMG 20230109 WA0007

1 840x760 1

IMG 20211012 WA0017

1080 x 608

20x10 Hoarding 12.01.2023 scaled

IMG 20221203 WA0074 01

IMG 20230115 WA0020 01

Post 193 scaled

20201015 075150