Samastipur

गणतंत्र दिवस को लेकर समस्तीपुर जंक्शन पर रेल पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, डॉग स्क्वायड के साथ हुई चेकिंग

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे में हाई अलर्ट कर दिया गया है। स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है जबकि ट्रेनों में डॉग स्क्वायड के साथ चेकिंग की जा रही है। बुधवार को समस्तीपुर स्टेशन पर आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट टी एस गोपा कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ और जीआरपी के जवानों द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान आरपीएफ और जीआरपी के जवानों द्वारा एंटी सैबोटेज चेकिंग, के साथी स्टेशन परिसर में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान पुलिस के जवानों ने नशा खुरानी के अलावा पॉकेटमार व चोरों से सावधान रहने का आह्वान किया। टीम में शामिल डॉग स्क्वाड द्वारा विभिन्न ट्रेनों के अलावा स्टेशन पर यात्री के सामानों की भी जांच की गई। ‌

मंडल सुरक्षा आयुक्त जे एस जानी ने बताया कि पूरे मंडल में आरपीएफ को अलर्ट रहने को कहा गया है। आजकल रेलवे मंडल की नेपाल से सटने वाली स्टेशनों पर और नेपाल से आने वाली ट्रेनों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। क्योंकि यह इलाका खुला हुआ है और इस रास्ते पाकिस्तानी आतंकी भारत में प्रवेश कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि समस्तीपुर के अलावा दरभंगा, जयनगर, रक्सौल मोतिहारी, सीतामढ़ी समेत महत्वपूर्ण स्टेशनों पर विशेष पुलिस बलों की तैनाती की गई है साथ ही नियंत्रण कक्ष से स्टेशन में प्रवेश करने वाले लोगों पर सीसीटीवी कैमरे की मदद से नजर रखी जा रही है।

निरीक्षण के दौरान आरपीएफ के जवानों ने समस्तीपुर स्टेशन से गुजरने वाली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, समेत विभिन्न ट्रेनों में डॉग स्क्वायड के साथ जांच की गई। जांच के दौरान कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। बाद में असिस्टेंट कमांडेंट के नेतृत्व में स्टेशन परिसर के अलावा विभिन्न प्लेटफार्म पर यात्री के सामानों की भी जांच की गई। इस दौरान आरपीएफ पोस्ट कमांडर बीपी वर्मा के अलावा जीआरपी के थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

5 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

6 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

6 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

10 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

13 घंटे ago