Bihar

तब तो बाप-दादा की संपत्ति हड़प लें, हिस्सा छोड़कर कैसे चले जाएं; नीतीश को उपेंद्र कुशवाहा का ओपन चैलेंज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा के बीच दूरियां बढ़ती ही जा रही हैं। उपेंद्र कुशवाहा को लेकर नीतीश कुमार ने तो आज यहां तक कह दिया कि जिस दिन जाने का मन हो, चले जाइये। अब उपेंद्र कुशवाहा ने भी मुख्यमंत्री पर पलटवार किया है। कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा कि बड़ा अच्छा कहा भाई साहब आपने…! ऐसे बड़े भाई के कहने से छोटा भाई घर छोड़कर जाने लगे तब तो हर बड़का भाई अपने छोटका को घर से भगाकर बाप-दादा की पूरी संपत्ति अकेले हड़प ले। ऐसे कैसे चले जाएं अपना हिस्सा छोड़कर….?

दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा से पार्टी नेतृत्व खफा है। पिछले दो बड़े आयोजनों में पार्टी ने उन्हें बुलावा तक नहीं भेजा। वे पार्टी से अलग-थलग हो चुके हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने आरोप लगाया कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष सत्ता हस्तांतरण को लेकर आधिकारिक बयान दे रहे हैं। नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के पद से हटाकर आखिर ये लोग क्या करना चाह रहे हैं, यह वही बता सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कुशवाहा को दो टूक जवाब देते हुए कह दिया कि उनके बयानों से हमें कोई लेना-देना नहीं। उनके मन में जो आ रहा है, वे बोल रहे हैं।

ललन सिंह बताएं राजद से क्या डील हुई: उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को आरोप लगाते हुए कहा कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष सत्ता हस्तांतरण को लेकर आधिकारिक बयान दे रहे हैं। नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के पद से हटाकर आखिर ये लोग क्या करना चाह रहे हैं, यह वही बता सकते हैं। राजद से गठबंधन बनाते समय क्या डील हुई, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बताएं। इसका खुलासा होना चाहिए, जो लोग डील में रहे बताएं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर बताएं। मैं खड़ा नहीं होता तो सुधाकर सिंह को शोकॉज नहीं होता।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

16 घंटे ago