समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

कल से खुल जाएंगे समस्तीपुर जिले के सभी स्कूल, सुबह 9 बजे से संचालित होगी कक्षाएं

new file page 0001 1

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल गुरुवार से खुल जाएंगे। ठंड को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने 18 जनवरी तक पहली से आठवीं तक सभी स्कूलों में शैक्षणिक गितिविधियां बंद रखने का आदेश दिया था। अब इसके बाद 19 जनवरी से सभी स्कूल 9 बजे से संचालित करने का आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिया है। हालांकि कितने दिनों तक 9 बजे से स्कूल चलती रहेगी यह स्पष्ट नहीं किया गया है। इसलिये जिला शिक्षा पदाधिकारी के अगले आदेश तक सभी स्कूल सुबह 9 बजे से ही संचालित की जाएगी। ऐसा करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20230109 WA0007

20201015 075150