Samastipur

हमसफर क्लोन सहित चार ट्रेनों को किया गया रद्द, जानें क्या है कारण… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- फिरोजपुर मंडल के सानेहवाल स्टेशन पर 16 से 24 जनवरी तक प्रीएनआई व एनआई कार्य को लेकर मंडल की कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने सूची जारी करते हुए बताया कि ट्रेन संख्या 04651 जयनगर अमृतसर हमसफर क्लोन एक्सप्रेस 17, 20, 22 एवं 24 जनवरी को रद्द रहेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04652 अमृतसर जयनगर एक्सप्रेस 15, 18, 20, 22 एवं 25 जनवरी को, ट्रेन संख्या 04653 न्यू जलपाईगुड़ी अमृतसर स्पेशल 20 जनवरी को एवं ट्रेन संख्या 04654 अमृतसर न्यूजलपाईगुड़ी स्पेशल 18 जनवरी को रद्द रहेगा।

इन ट्रेनों को किया गया रुट डायवर्ट: एनआई कार्य को लेकर 15, 17 एवं 24 जनवरी को जयनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 14649 जयनगर अमृतसर एक्सप्रेस, 18 को न्यू जलपाईगुड़ी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12407 न्यू जलपाईगुड़ी अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अम्बाला कैंट, चंडीगढ़, सानेहवाल, लुधियाना के रास्ते चलायी जायेगी। 22 जनवरी को जयनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अम्बाला कैंट, राजपुरा, धूरी, लुधियाना के रास्ते चलायी जायेगी। 24 को अमृतसर से खुलने वाली 15708 अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लुधियाना, धूरी के रास्ते जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

16 मिनट ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

54 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

2 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

14 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

14 घंटे ago