Samastipur

पांच जनवरी तक बंद तक रहेंगे समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर : जिला में कड़ाके की ठंड को देखते हुए सभी सरकारी व निजी विद्यालयों को 5 जनवरी तक बंद करा दिया गया है. इस संबंध में डीईओ मदन राय ने बताया कि सरकारी एवं निजी विद्यालय में 5 जनवरी तक शिक्षण कार्य स्थगित रहेंगे. सरकारी विद्यालयों में शिक्षक पहुंच कर शैक्षणिक कार्य का निष्पादन करेंगे.

डीईओ की ओर से जारी निर्देश के बाद जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल को इस आदेश का पालन करने को कहा गया है. डीईओ के आदेश में कहा गया है कि बढ़ती हुई ठंड और शीतलहर के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. इसलिए स्कूल 5 जनवरी तक बंद रहेगा.

दरअसल, मौसम में आए बदलाव के कारण बीते चार दिनों से कनकनी और शीतलहर बढ़ गया है. ऐसे में शिक्षा विभाग ने बच्चों की सेहत को देखते हुए यह निर्णय लिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

11 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

12 घंटे ago