समस्तीपुर/वारिसनगर :- उत्क्रमित मध्य विद्यालय चारो वारिसनगर में कार्यरत प्रखंड शिक्षक सुभाष कुमार चंद्र ने वारिसनगर थाना में आवेदन देकर बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने आवेदन में बताया कि सोमवार को अपनी ब्लू रंग की हीरो ग्लैमर एफआई बाइक संख्या BR33-Y-8353 को नर्सरी मैदान वारिसनगर में लगाकर वहां चल रहे प्रखंड स्तरीय तरंग मैदान स्पोर्ट्स उत्सव-2022 में उपस्थित हुआ।
इस दौरान अपराह्न 2:00 बजे के आसपास बाहर आकर देखा तो वहां बाइक नहीं था। काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद इसकी लिखित सूचना वारिसनगर थाने को दी। पुलिस आवेदन के आलोक में छानबीन कर रही है।
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…