शराबबंदी को सफल बनाने के लिए अब मद्य निषेध प्रहरी की तैनाती हाेगी। ये प्रहरी अपने इलाके में मद्य निषेध प्रहरी शराबबंदी के सकारात्मक प्रभाव और फायदों का प्रचार प्रसार करेंगे। साथ ही किसी प्रकार के अवैध शराब के निर्माण की रोकथाम में सरकार का सहयोग करेंगे। प्रहरी के रूप में जीविका दीदी की ही तैनाती हाेगी क्याेंकि अब तक यही शराबबंदी काे सफल बनाने में बड़ी भूमिका निभाती रही है।
मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग “मद्य निषेध प्रहरी’ योजना के पहले चरण में पायलट प्रोजेक्ट के तहत नालंदा, पटना, गया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण, भोजपुर, जहानाबाद, अरवल एवं समस्तीपुर में इसे लागू करेगा। यदि किसी व्यक्ति पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत कोई केस चल रहा हो अथवा वह दोषी करार दिया गया हो तो उसे मद्य निषेध प्रहरी नहीं बनाया जाएगा। हालांकि उसके परिवार के अन्य सदस्य बन सकेंगे। एक परिवार से एक ही सदस्य को मद्य निषेध प्रहरी बनाया जाएगा। डीएम की अध्यक्षता में मद्य निषेध प्रहरियों के चयन के लिए समिति का गठन किया जाएगा।
मद्य निषेध प्रहरी को मानदेय के रूप में 10 हजार रुपए प्रतिमाह देने की योजना है। नालंदा डीएम शशांक शुभंकर ने कहा कि शराब बंदी को और सख्ती से लागू करने को लेकर मद्य निषेध प्रहरी की योजना की गाइडलाइन पर जल्द ही अमल किया जाएगा। ये अपने इलाके में मद्य निषेध अधिनियम के सभी प्रावधानों को लागू कराएंगे।
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…