Samastipur

वारिसनगर में देर शाम पिस्टल के बल पर बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी से की लूटपाट, फायरिंग करते हुए फरार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियारपुर गांव स्थित कब्रिस्तान के पास बाइक सबार बदमाशों ने गुरुवार देर शाम पिस्टल के बल पर स्वर्ण व्यवसायी संजय कुमार से लूटपाट की। इस दौरान बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी से पांच हजार रुपये व करीब 20 हजार के जेवरात लूट लिये। इसके बाद सभी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार, स्वर्ण व्यवसायी संजय अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। उसी दौरान कब्रिस्तान के पास बदमाशों ने पिस्टल के बल पर उन्हें रोक वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में वारिसनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि लूट की सूचना मिलने के बाद बदमाशों के भागने की दिशा में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

49 सेकंड ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

7 मिनट ago

विद्यापतिधाम रेलवे परिसर में चला बुलडोजर, अतिक्रमण पर रेल पुलिस बल की हुई कार्रवाई

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाल] : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर - बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित…

40 मिनट ago

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

12 घंटे ago