समस्तीपुर :- बढ़ते कोरोना की आशंका को देखते हुए समस्तीपुर टाउन हॉल में बंद हो चुके कोरोना टीकाकरण अभियान को शनिवार से फिर शुरू किया गया है। पहले दिन बूस्टर दिया जा रहा है। बूस्टर डोज लेने के लिए नगर भवन में लोगों का आना जारी रहा।
हालांकि नगर भवन में शनिवार से केवल कोवैक्सीन बूस्टर डोज का टीकाकरण ही शुरु किया गया। जिस कारण अधिकतर लोग लौट गये। दिनभर में मात्र दस लोगों को ही कोवैक्सीन का बूस्टर डोज दिया जा सका। जिसके कारण ऑन ड्यूटी एएनएम कर्मी लोगों का इंतजार करती रही। वहीं कोविशील्ड का बूस्टर डोज लेने वाले लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। दवा के अभाव में कोविशील्ड का टीका अभी नहीं दिया जा रहा है।
बताया गया कि समस्तीपुर जिले में कोवैक्सीन और कोविशील्ड लेने वाले करीब 13 लाख से अधिक लोगों ने कोरोना बूस्टर डोज नहीं लिया है, जबकि उनकी समय सीमा बहुत पहले पूर्ण हो चुकी है। उधर जब से कोरोना को लेकर देशभर में अलर्ट जारी किया गया है। उसके बाद से पुनः लोग वैक्सीन लेने के लिए अस्पताल पहुंचने लगे हैं। उधर कोरोना कम हो जाने के बाद से लोग वैक्सीन लेने के मामले में लापरवाही बरत रहे थे, जिसके कारण करीब 13 लाख लोगों का वैक्सीन लगना बाकी है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…