Samastipur

सदर अस्पताल की नर्स नवीनता को किया गया निलंबित, डीएस-नर्स विवाद में हुई बड़ी कार्रवाई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल में डीएस व नर्स प्रकरण में जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर नर्स (जीएनएम) नवीनता कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। हालांकि निलंबन के बाद उनका मुख्यालय समस्तीपुर में ही बनाया गया है। इस संबंध में सीएस डॉ एसके चौधरी ने बताया कि आरडीडी ने जीएनएम का निलंबन किया है।

जीएनएम का मुख्यालय समस्तीपुर में ही बनाया गया है। बता दें कि इसी वर्ष 20 मई को सदर अस्पताल में डीएस डॉ. गिरीश कुमार एवं जीएनएम नवीनता कुमारी में विवाद हुआ था, जिसमें दोनों ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इसके अलावा एसडीएम, डीएम से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी पत्र भेजा था। इसके बाद विभाग के अपर सचिव के स्तर से जांच टीम भी बनाई गई थी। जिसने 28 अक्टूबर को जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट आरडीडी को सौंपा था जिसके आधार पर कार्रवाई की गयी।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

26 मिनट ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

1 घंटा ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

2 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

11 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

12 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

12 घंटे ago